हल्द्वानी, मई 19 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा आज बुधवार को एमबीपीजी कॉलेज में होगी। परीक्षा में 314 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया की परीक्षा सुबह 11 से 1 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए आठ कक्ष बनाए गए हैं। अंग्रेजी साहित्य में 31, वनस्पति विज्ञान में 29, रसायन विज्ञान में 26, जन्तु विज्ञान में 23, इतिहास में 19, समाजशास्त्र में 19, वाणिज्य में 18, शिक्षा शास्त्र में 17,अर्थशास्त्र में 16 ,राजनीति विज्ञान में 16 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...