हल्द्वानी, अगस्त 13 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एमबीपीजी कॉलेज के बीएड विभाग में स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने किया। विभागाध्यक्ष प्रो. आरएस चौहान ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन के महत्व और सेनानियों के संघर्ष से अवगत कराया।प्रतियोगिता में स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख घटनाओं, आंदोलनों, सेनानियों, महत्वपूर्ण तिथियों और राष्ट्रीय नेताओं के योगदान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। रोहित सिंह पुजारा, खष्टी और ममता बिष्ट संयुक्त रूप से प्रथम, एकता बिष्ट द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं। प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान किए। संचालन डॉ. ललित मोहन जोशी, डॉ. अखिल चमोली ने किया। यह भी पढ़ें- प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंबर सदन ब...