हल्द्वानी, मई 22 -- हल्द्वानी, संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग में शुक्रवार को एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में ऋषभ गढ़िया ने प्रथम, नीरज कार्की एवं अर्चना सिंह ने द्वितीय और स्नेहा जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान दिवस पर आयोजित साइंस क्विज प्रतियोगिता में ऋषभ गढ़िया एवं प्राची ने प्रथम, हर्षिता गोस्वामी ने द्वितीय और अमित मेहरा ने तृतीय स्थान हासिल किया। यहां मुख्य अतिथि प्राचार्य एनएस बनकोटी, विभागाध्यक्ष चारू धौंडियाल, जीवन सिंह, मदन मोहन गुरुरानी, दीपक कुमार लोहनी, नवल किशोर लोहनी एवं मुकुल तिवारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...