हल्द्वानी, जुलाई 16 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी पूरी हो गई है। इस बार बिना अपार आईडी के छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। बुधवार को कॉलेज के सभागार में प्रवेश को लेकर हुई प्राध्यापकों की बैठक में प्रवेश प्रक्रिया, काउंसलिंग और आवश्यक दस्तावेजों पर चर्चा हुई। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रत्येक छात्र के लिए प्रवेश लेने के लिए अपार आईडी, एबीसी आईडी, एंटी रैगिंग और एंटी ड्रग्स घोषणा-पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। बिना अपार आईडी के किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं साल 2026 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को टीसी और सीसी जमा करने के लिए अधिकतम 15 दिन का समय मिलेगा। पूर्व के वर्षों में उत्तीर्ण छात्रों को ये दस्तावेज मौके पर ही जमा करने होंगे। प्राध्यापकों ने ब...