एमबीपीजी में गणित की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र
हल्द्वानी, जून 25 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। भाष्कराचार्य प्रतिष्ठान पुणे के सहयोग से एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग में आयोजित पांच दिवसीय माधव मैथमेटिक्स कैंप में छात्र-छात्राएं गणित की बारीकियों से रूबरू हुए। चौथे दिन के सत्र में इविंग क्रिश्चियन कॉलेज इलाहाबाद विवि के प्राध्यापक डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव, डॉ. रोहितेश प्रधान ने विद्यार्थियों को वेक्टर स्पेस, रैखिक समीकरणों का हल और रेखीय स्वतंत्रता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।माधव मैथमेटिक्स के राष्ट्रीय संयोजक प्रो.वीएम शोलापुरकर, उपसंयोजक प्रो. गीतांजलि फाटक ने सततता और रीयल एनालिसिस जैसे विषयों पर जानकारी दी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुनील चन्याल ने मैट्रिक्स और उसके विभिन्न रूपांतरणों को विस्तार से समझाया। कैंप में एमबीपीजी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.