हल्द्वानी, मार्च 10 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्र-छात्राओं को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में व्यावहारिक कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमैटिक्स (एसटीईएम) लैब की स्थापना की गई है। प्राचार्य डॉ.एनएस बनकोटी ने बताया कि यह लैब विशेष रूप से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए विकसित की जा रही है। इसके अंतर्गत बीएससी (बायो) व बीएससी (मैथ्स) द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कौशल विकास का अवसर प्रदान किया जाएगा। महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग सेल के संयोजक डॉ.नवल किशोर लोहनी ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं इस https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdFCJLz1fbRBJhX7FU7Fw45a2IiQs2hot8Rcfvjc1-tkykyWg/viewform गूगल फॉर्...