हल्द्वानी, अगस्त 27 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गणित विभाग में गुरुवार को टोपोलॉजिकल स्पेसेज एवं टोपोलॉजी के विभिन्न प्रकारों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान में विषय विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार पाठक, प्राचार्य एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, गणित विभाग, पीजी कॉलेज धमतरी, छत्तीसगढ़ ने विद्यार्थियों को विषय से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने की। विभागाध्यक्ष डीके तिवारी और नरेंद्र कुमार सिंह ने अतिथि का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...