एमबीपीजी कॉलेज के एनएसएस शिविर का समापन
हल्द्वानी, मार्च 29 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज की एनएसएस इकाइयों की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय शिविर का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान रक्तदान शिविर भी लगा, जिसमें 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा प्रो.बीसी मेलकानी ने एनएसएस के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को स्वच्छता और सामाजिक जनजागरूकता के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि निदेशक प्रो. वीएन खाली, संयुक्त निदेशक डॉ. एएस उनियाल, प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी जिला समन्वयक डॉ. जगमोहन नेगी ने शिरकत की। समापन पर स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डॉ. दीपा सिंह, डॉ. किरण कर्नाटक, डॉ.राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.