एमबीपीजी: पहले तो एडमिशन कम, अब कॉलेज छोड़ रहे छात्र
हल्द्वानी, जुलाई 31 -- हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में इस बार 'मिशन एडमिशन' की तस्वीर चिंताजनक नजर आ रही है। एक ओर जहां स्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में पहले से ही गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी ओर प्रवेश लेने के बाद भी कई छात्र कॉलेज छोड़ रहे हैं। बीते 17 जुलाई से शुरू हुई स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया के दौरान अब तक 50 से अधिक छात्र बिना प्रवेश प्रक्रिया पूरी किए कॉलेज छोड़ चुके हैं। चिंता की बात यह है कि 12 से अधिक छात्र तो फीस जमा करने के बाद भी कॉलेज से अपना नाम वापस ले चुके हैं। प्राध्यापकों का कहना है कि छात्र अब निजी विश्वविद्यालयों, व्यावसायिक और तकनीकी पाठ्यक्रमों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके अलावा कई विद्यार्थियों का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालयों में मेरिट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.