एमबीपीजी: परीक्षा कराने के लिए शोध छात्रों और बाहरी प्रोफेसरों का सहारा
हल्द्वानी, जुलाई 4 -- हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन की चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। कॉलेज में प्राध्यापकों की कमी के चलते अब परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए रिसर्च स्कॉलर्स (शोध छात्रों) और दूसरे कॉलेजों के शिक्षकों का सहारा लेना पड़ रहा है। दरअसल, बीते दिनों कॉलेज से बड़ी संख्या में हुए प्राध्यापकों के तबादलों और वर्तमान में चल रहे ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण कॉलेज प्रशासन के सामने यह संकट खड़ा हुआ है। शुक्रवार को कॉलेज में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की बड़ी परीक्षा आयोजित की गई। दोपहर 1 से 4 बजे की पाली में हुई परीक्षा में आपदा प्रबंधन, जैव विविधता, डाइट एवं न्यूट्रिशन आदि विषयों के करीब 2200 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नियमों के मुताबिक 60 कमरों में परीक्षा कराने के लिए कम से कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.