मुरादाबाद, अगस्त 12 -- तीर्थंकर महावीर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (टिमिट) कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने 12वें भारत अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) स्टार्टअप एक्सपो एवं समिट-2026 का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न उद्यमों और स्टार्टअप के उत्पादों एवं सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने उद्यमियों से संवादकर उनके व्यावसायिक अनुभवों, चुनौतियों और सफलता के तरीकों को समझा। विद्यार्थियों ने उत्पाद विकास, डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांडिंग, वित्तीय प्रबंधन, ग्राहक प्रबंधन और व्यवसाय विस्तार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। डीन प्रो. विपिन जैन ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को उद्योग और बाजार की वास्तविक परिस्थितियों को समझने का अवसर देते हैं...