मथुरा, जून 11 -- राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट के एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रतिष्ठित कम्पनियों में समर इंटर्नशिप के 108 ऑफर प्राप्त हुए हैं। चयनित विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान कॉर्पोरेट जगत का व्यावहारिक अनुभव मिलने के साथ ही सम्मानजनक स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। कॉर्पोरेट रिसोर्स विभाग के प्रमुख डॉ. विकास जैन ने बताया कि संस्थान के प्रयासों से छात्र-छात्राओं का चयन एजूकॉन डिजिटल, आउटलुक इंडिया, लर्नेक्स, एस्पायर कंसल्टेंट्स, कविश टेक्नोलॉजी, आरएक्स मेडिकल ट्रस्ट, कोटक महिंद्रा बैंक सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों में हुआ है। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगों की कार्यप्रणाली, कार्य संस्कृति और प्रबंधन कौशल को समझने का अवसर मिलता है, जो भविष्य में प्लेसमेंट के दौरान सहा...