प्रयागराज, जुलाई 9 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग में एमबीए सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू 26 जुलाई को होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए सभी अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे विभाग में उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को पीजीएटी-2026 का स्कोर कार्ड, एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ प्रत्येक दस्तावेज की एक स्व-सत्यापित फोटोकॉपी भी लानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...