भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर। टीएमबीयू ने शैक्षणिक सत्र 2024-2026 के एमबीए थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, छात्र 7 से 9 अप्रैल तक बिना विलंब शुल्क के और 10-11 अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 21 से 28 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र अर्थशास्त्र विभाग को बनाया गया है। इसमें स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट, लीगल आस्पेक्ट्स ऑफ बिजनेस और विभिन्न वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...