रांची, मई 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज के एमबीए अंतिम वर्ष के पांच विद्यार्थियों का चयन टीसीआई एक्सप्रेस में हुआ है। प्लेसमेंट प्रक्रिया इस वर्ष 12 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसमें तीन राउंड शामिल थे-लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और साक्षात्कार। चयनित विद्यार्थियों में मुस्कान, स्नेहा और अलकामा को एकाउंट मैनेजर के पद पर प्लेसमेंट मिला है। वहीं, आकृति को एचआर और ऋतिक को बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर चयनित किया गया है। सभी विद्यार्थियों को वार्षिक 4.6 लाख रुपये के पैकेज की पेशकश की गई है। इनकी ज्वाइनिंग जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना हैं। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को उनका ऑफर लेटर देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी कॉलेज के ब्रांड एंबेसडर बनकर जहां भी जाएंगे, अपने उत्कृष्ट ...