मथुरा, फरवरी 19 -- मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के 10 एमबीए छात्रों का प्रतिष्ठित जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का माहौल है। संस्थान के प्लेसमेंट प्रमुख डॉ. विकास जैन ने बताया कि चयन प्रक्रिया में छात्रों ने एप्टीट्यूड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन एवं साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कंपनी के पदाधिकारियों को प्रभावित किया। चयनित छात्रों में अभिषेक, आकाश सारस्वत, आशीष सिंह, केशव बंसल, कृष्ण गोपाल, कुलदीप सिंह डागर, पंकज कुमार, राघव गुप्ता, सैजान खान तथा शिवशंकर यादव शामिल हैं। डॉ. जैन ने बताया कि राजीव एकेडमी में विद्यार्थियों को नियमित प्रशिक्षण, केस स्टडी आधारित शिक्षण, प्रेजेंटेशन स्किल्स एवं कॉर्पोरेट ओरिएंटेशन के माध्यम से उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाता ...