रांची, अप्रैल 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में एमबीए सत्र 2025-2027 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को 'मैनेजमेंट गेम्स' का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ अमर कुमार चौधरी व समन्वयक डॉ नीलू कुमारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रोचक व शिक्षाप्रद खेलों का आयोजन किया गया, जिनका संचालन डॉ पूजा कुमार व डॉ अमित शेखर तिर्की ने किया। इंडोर गेम के तहत प्रबंधन शब्दावली चुनौती, में वित्त, मार्केटिंग, एचआर और आईटी को शामिल किया गया। आउटडोर गेम में बैलून टॉवर चैलेंज में चुनौतियों के साथ सबसे ऊंची संरचना बनानी थी। साथ ही, पुराने समाचार पत्रों से न्यूजलेटर तैयार करना था। इसके अलावा ह्यूमन चेन चैलेंज, का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम वर्क, नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.