रांची, सितम्बर 26 -- रांची। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के दो एमबीए छात्रों- शुभम सिंह और रोहित सिंह को आईटीसी लिमिटेड से प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) मिला है। दोनों का चयन 4.54 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर सेल्स ट्रेनी (ग्रेड आईए-2) के पद पर हुआ है। इसके अलावा, समर इंटर्नशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्र शिवम कुमार और शिवम राज को प्रशंसा पत्र मिला। कुलपति प्रो. सारंग मेधाकर और विभागाध्यक्ष डॉ. नितेश भाटिया ने छात्रों को बधाई दी। -------------------------

समर इंटर्नशिप में बेहतर प्रदर्शन रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के दो एमबीए विद्यार्थियों को आईटीसी लिमिटेड की ओर से प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) मिला है। एमबीए विद्यार्थी शुभम कुमार सिंह ...