मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की दाउदपुर कोठी से सोमवार की सुबह करीब 9.30 बजे बदमाशों ने एमबीए के छात्र सुभाष कुमार को अगवा कर लिया। उसे चारपहिया वाहन से पताही मधुबनी स्थित बगीचा ले जाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस दौरान करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर उसकी पिटाई करते रहे। पिटाई से छात्र का सिर फट गया। शरीर के कई जगहों पर भी गहरे जख्म के निशान हैं। मामले को लेकर पीड़ित छात्र ने सदर थाना में आवेदन दिया है। इसमें मोतीझील पान मंडी निवासी संकल्प झा समेत 25 से 30 लोगों को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे हाजीपुर रोड स्थित रामदयालु के पास एक विवाह भवन में अपने एक परिचित से मिलने गया था। इसी बीच संकल्प झा अपने अन्य साथियों के साथ दो से तीन चारपहिया वाहन से आ धमके। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.