रांची, अप्रैल 9 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में एमबीए सत्र 2025-27 के इंडक्शन प्रोग्राम के दूसरे दिन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में बीआईटी मेसरा की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुजाता प्रियंबदा दास ने 'सही मानसिकता का निर्माण' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक सोच, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण और आत्म-अनुशासन का महत्व समझाया। द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों को निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने और चुनौतियों को अवसर के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिल्पी आभा खलखो ने किया। इस अवसर पर डॉ. सोनी कुमारी, डॉ. अमित शेखर तिर्की और डॉ. मनीषा कुमारी सहित प्राध्यापक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...