रांची, फरवरी 19 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए नियमित एमबीए और दो वर्षीय एक्जीक्यूटिव एमबीए पाठ्यक्रमों में नामांकन की घोषणा कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्नातक छठे सेमेस्टर के विद्यार्थी और कैट, मैट, जैट, एटीएमए, सीमैट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में शामिल हो चुके छात्र भी आवेदन के पात्र हैं। विस्तृत दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.