एमबीए इन फाइनेंशियल सर्विसेस में 30 तक आवेदन
कानपुर, अगस्त 12 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में फिनएक्स की मदद से एमबीए इन फाइनेंशियल सर्विसेस कोर्स शुरू हुआ है। यह पारंपरिक एमबीए शिक्षा को उद्योग केंद्रित प्रशिक्षण, व्यावहारिक अनुभव और प्रोफेसनल सर्टिफिकेशन के साथ जोड़ता है। इसमें 60 सीट निर्धारित हैं। इस कोर्स में छात्रों को बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट, इनवेस्टमेंट सर्विसेज, फाइनेंशियल एनालिटिक्स, रिस्क मैनेजमेंट और फिनटेक जैसे क्षेत्र में बेहतर करियर के विकल्प मिलेंगे। इसमें प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अगस्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.