सिमडेगा, जनवरी 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसएमबीसी बीरु अस्पताल में 16 और 17 जनवरी को ह्रदय रोग से संबंधित विशेष जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। अस्पताल के सीएओ विश्वजीत देहुरी और प्रशासक कविता शर्मा ने बताया कि देश के प्रख्यात ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ जेम्स थोमस 16 और 17 जनवरी को अपनी सेवा देगें। उन्होंने बताया कि शिविर में मरीजों के लिए परामर्श शुल्क नि:शुल्क रहेगा केवल जांच एवं दवा का शुल्क अनुदानित दर पर उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि ह्रदय रोग से संबंधित मरीज मोबाईल न 6207592280 पर संपर्क कर सकते है। इसी तरह 18 जनवरी को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगो से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...