जमशेदपुर, फरवरी 18 -- एमबीएनएस इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन के परिसर में नए बी.एड सत्र (2025-2027) के नवागंतुक छात्रों के स्वागत के लिए एक भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। यह अवसर केवल एक स्वागत समारोह नहीं, बल्कि नए प्रशिक्षुओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में पहला कदम साबित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन और मधुर स्वागत गीत के साथ हुआ, जिसने पूरे माहौल को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।संस्थान के अध्यक्ष श्री विवेक सिंह ने अपने संबोधन में नए छात्रों का आत्मीय स्वागत करते हुए शिक्षा को जीवन का आधार बताया। उनके साथ निदेशक श्री अनुपा सिंह ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री शबा आलम अंसारी ने अपने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.