एमपी हाई स्कूल में हुआ पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता
बक्सर, अगस्त 13 -- पेज-युवा के लिए हर घर तिरंगा के अवसर पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम बक्सर, हमारे संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर एमपी हाई स्कूल में जागरूकता अभियानका आयोजन हुआ। इसी कड़ी में छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता कराई गई। पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तिरंगा, राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान एवं देश के प्रति उनके ज्ञान को परखा गया। इस प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में विद्यालय के अशोक कुमार, रजनीश पाठक, अनूप कुमार,अंजू कुमारी, तमन्ना परवीन सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह भी पढ़ें- पेज 4 न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.