भोपाल, मार्च 16 -- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह भोजशाला मंदिर/कमाल मौला मस्जिद परिसर से जुड़े विवादों को देखते हुए 2 अप्रैल से पहले इसका मुआयना करेगा। हिंदू समुदाय इस परिसर को देवी सरस्वती का मंदिर मानता है जबकि मुस्लिम पक्ष इसे 11वीं सदी की कमाल मौला मस्जिद बताता है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 2 अप्रैल की तारीख तय की है। हाई कोर्ट के जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने सोमवार को विवादित परिसर से जुड़ी याचिकाओं की नियमित सुनवाई के लिए 2 अप्रैल की तारीख तय की। बेंच ने अपनी मौखिक टिप्पणियों में कहा कि कई विवादों को देखते हुए हम इस परिसर का दौरा करना और मौके का मुआयना करना चाहेंगे। अदालत ने कहा कि हम 2 अप्रैल से पहले इस परिसर का दौरा करेंगे। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने यह भी साफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.