उरई, फरवरी 27 -- माधौगढ़। एसडीएम, सीओ व बंगरा चौकी प्रभारी, पुलिस फोर्स के साथ देर रात बंगरा तिराहे पर चेकिंग की। मध्यप्रदेश की तरफ से बालू लादकर आ रहे ट्रकों को रोककर चालक से कागजात मांगे। चालक द्वारा कागजात न दिखाने पर पांच ट्रकों को मंडी परिसर में खड़ा कराया। खनन विभाग के अधिकारीयों को सूचना दे दी गई है और उनको सीज कर दिया गया। एसडीएम राकेश कुमार सोनी, सीओ अंम्बुज सिंह,बंगरा चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ बुधवार रात बंगरा तिराहा पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। गुरुवार देर रात मध्यप्रदेश की ओर से ट्रक आते दिखाई दिए। अधिकारियों ने ट्रक चालकों से गाड़ी के कागजात मांगे।चालक द्वारा कागजात न दिखाने पर अधिकारियों ने 5 ट्रकों को सीज कर मंडी परिसर में खड़े करा दिए गए है। एसडीएम का कहना है बालू खनन किसी भी सूरत में होने नहीं दिया जा...