भोपाल, अप्रैल 27 -- मध्य प्रदेश में वर्तमान में भीषण गर्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। इसमें खजुराहो 45 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थानों में से एक रहा। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश की संभावना से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान खजुराहो (छतरपुर) में 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खजुराहो में लू का असर रहा। वहीं दतिया जिले में रातें गर्म रहीं। पिछले 24 घंटों के दौरान, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और सागर संभागों में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश...