एमपी में हाईवे निर्माण के दौरान कहां मिला 'खजाना'? जमीन खोदने जुट गए लोग
मुरैना, अगस्त 18 -- मध्य प्रदेश के मुरैना के डोंगरपुर लोधा गांव में ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण के दौरान खुदाई में ब्रिटिशकालीन चांदी के पुराने सिक्के मिले जिसके बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई। यह सूचना जिसने भी सुनी कुदाल और फावड़े के साथ मौके पर पहुंच गया। इस तरह ग्रामीण खजाने की तलाश में जुट गए। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुरातत्व विभाग और प्रशासन जांच कर कुल सिक्कों की संख्या और उनके वास्तविक ऐतिहासिक महत्व का पता लगा रहे हैं। बताया जाता है कि डोंगरपुर लोधा गांव के पास ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और जेसीबी संचालक को चांदी के सिक्के मिले। इसके बाद गांव में खबर तेजी से फैल गई कि जमीन के नीचे प्राचीन खजाना दबा है। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जाम गई और लोग खजाने की तलाश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.