भोपाल, फरवरी 25 -- मध्य प्रदेश में सहारा इंडिया के निवेशकों से जुड़ी धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश सरकार को इस संबंध में लगभग 9 लाख शिकायती आवेदन मिले हैं जिनमें कुल 6,689 करोड़ रुपये के गबन की बात सामने आई है। यह जानकारी खुद मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में दी है। विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बने रिफंड पोर्टल के जरिए अब तक छोटे निवेशकों को 355 करोड़ रुपये लौटाए जा चुके हैं। विधानसभा में बुधवार को राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से गृह विभाग से जुड़ी यह जानकारी दी। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के सवाल का जवाब में उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में सहारा समूह के खिलाफ राज्य सरकार को लगभग 9 लाख से अधिक शिकायती आवेदन मिले। इसमें कुल लगभग 6,689 करोड़ रुपए की राशि क...