बैतूल, नवम्बर 18 -- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शराब की लत छुड़ाने के नाम पर दी गई कथित जड़ी-बूटी का काढ़ा दो लोगों की मौत का कारण बन गया। चिचोली थाना क्षेत्र के पाटाखेड़ा गांव में हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। काढ़े का सेवन करने के बाद पांच अन्य लोगों की भी तबीयत बिगड़ गई, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पाटाखेड़ा गांव में रमेश उइके नाम का एक व्यक्ति लोगों को शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पानी में घोलकर जड़ी-बूटी का काढ़ा पिला रहा था। बताया जा रहा है कि गांव और आसपास के कुछ लोगों ने शराब छोड़ने की उम्मीद में इस काढ़े का सेवन किया था, जिसके बाद उन्हें लगातार उल्टियां होने लगीं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस घटना में देहगुड़ (आठनेर) निवासी रामकि...