भोपाल, मार्च 21 -- मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम के तेवर तीखे नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों के दौरान भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखी गई है। इस बेमौसम बरसात ने गेहूं, सरसों और चने जैसी रबी फसलों को नुकसान पहुंचाया है जिससे किसान बेहद चिंतित हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान भी राज्य के कुछ जिलों में तेज हवा के साथ बारिश वाला मौसम देखे जाने की संभावना जताई है। बीते 24 घंटों के दौरान, भोपाल, शहडोल और जबलपुर संभाग में कुछ स्थानों पर जबकि ग्वालियर, सागर, चंबल और रीवा संभाग में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर चंबल अंचल में मौसम के तीखे तेवर देखने को मिले। ग्वालियर जिले की डबरा तहसील में गरज के साथ ओले गिरने के कारण खेतों में गेहूं सहित रवि सीजन की कई फस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.