एमपी में मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन बिजली तार से टकराया ताजिया, 3 की मौत, 10 घायल
रतलाम, जून 26 -- मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मोहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पिपलोदा थाना क्षेत्र के हथनारा गांव में गुरुवार देर रात निकाले जा रहे ताजिए का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद पूरे ताजिए में करंट फैल गया और उसे उठा रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।रात 11 बजे के बाद मची अफरा-तफरी अधिकारियों के मुताबिक, घटना रात करीब 11:15 बजे हुई। मेवाती मोहल्ले से मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकराया, जोरदार करंट दौड़ गया। ताजिया उठाए लोग मौके पर ही गिर पड़े और वहां चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। यह भी पढ़ें- झारखंड में ठन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.