एमपी में भी भारी बारिश कराएगा चक्रवाती तूफान; किन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट?
भोपाल, अक्टूबर 25 -- Madhya Pradesh Mausam: बंगाल की खाड़ी पर बने एक अवदाब के 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। इसके बाद 27 अक्टूबर की सुबह के आसपास इसके पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इस तूफान के कारण दक्षिणी और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इस तूफान के कारण ओडिशा में 28 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस तूफान का असर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों तक देखा जाएगा।2 दिन बारिश की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, इस तूफान के प्रभाव से 28 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.