एमपी में प्राइवेट बसों से सफर हो सकता है महंगा; सूबे में चक्काजाम की वॉनिंग, क्या मांगें?
बैतूल, जुलाई 27 -- मध्य प्रदेश में प्राइवेट बसों से सफर महंगा हो सकता है। मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन ने पूरे सूबे में अनिश्चितकालीन हड़ताल यानी चक्काजाम की चेतावनी दी है। संगठन का कहना है कि मध्य प्रदेश में बस के किराए में अंतिम बदलाव साल 2021 में किया गया था। इसके बाद इसमें बढ़ोतरी नहीं हुई है। डीजल, बीमा और मरम्मत खर्च बढ़ने के कारण बस संचालक घाटे में हैं। ऐसे में किराया बढ़ाया जाना जरूरी हो गया है। इसके साथ कुछ अन्य मांगें भी उठाई गई हैं। मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार 7 अगस्त तक उनकी मांगों पर फैसला करने को कहा है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 8 अगस्त की रात 12 बजे से पूरे राज्य में प्राइवेट बसों का संचालन बंद कर यानी चक्काजाम कर के अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.