एमपी में पेट्रोल पंप पर कैसे लग गई भीषण आग? डीजल से भरा टैंकर भी जला; तेज धमाके होते ही भागे लोग- VIDEO
राजगढ़, मई 11 -- मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में सोमवार रात पेट्रोल पंप पर भीषण आग लग गई। आग की चपेट में डीजल से भरा टैंकर भी आ गया। हादसा रात करीब 8:30 बजे चुन्नीलाल मुन्नालाल भारत पेट्रोलियम पंप में हुआ है। बताया जा रहा है कि बाइक में अचानक स्पॉर्क होने से मोटरसाइकिल में आग लग गई। इस दौरान 5 धमाके भी हुए हैं। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़िया मौके पर पहुचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। बताया जा रहा है कि हादसे में 12 लोग झुलस गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। एक को इंदौर रेफर किया गया है। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डालने पहुचे पत्यक्षदर्शी ने बताया कि सामान्य रूप से वाहनों में ईंधन भरने का काम चल रहा था, तभी अचानक एक हिस्से से चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.