एमपी में निवेश के लिए सीएम मोहन यादव का यूएई निवेशकों को न्योता, लॉजिस्टिक्स पर जोर
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में यूएई के निवेशकों और वैश्विक कारोबारी समूहों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति, मजबूत बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, कुशल कार्यबल और निवेश अनुकूल माहौल को निवेश के प्रमुख आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन व्यवस्था से मध्यप्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और परिवहन समय व लागत कम होगी। डॉ. यादव ने दुबई में चल रहे एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग कांग्रेस-2026 के तीसरे दिन कई निवेशकों और उद्यमियों के साथ वन-टू-वन बैठकें कीं। उन्होंने ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, लॉजिस्टिक्स, शहरी विकास, प्रौद्योगिकी और ग्रीन एनर्जी क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं रखीं। उन्होंने उद्योग प्रतिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.