उरई, मई 14 -- सिरसाकलार। संवाददाता एमपी के टहरौली परसा के नियामतपुर व बम्हौरा के लोगों की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें नियामतपुर के अधेड़ की मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। अधेड़ अपने दो साथियों के साथ बहन की ससुराल एक शादी में शिरकत करने जा रहा था। अधेड़ की मौत की सूचना गांव आने पर वहां मातम पसर गया।थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर निवासी धर्मेंद्र यादव 45 वर्ष गुरुवार की दोपहर में चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरा निवासी लोकेंद्र सिंह, सीपू के साथ कार से मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ को ग्राम थोना लहरी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। धर्मेंद्र के परिजनों ने बताया की थोना में उसकी बड़ी बहन की ससुराल है उनके परिवार में शादी थी। टहरौली परसा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने कार में सीधे टक्कर मार दी। जिससे धर्मेंद्र की घटना...