जबलपुर, अप्रैल 30 -- मध्यप्रदेश की जबलपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग लड़कियों की तस्करी और उन्हें शादी के नाम पर बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। घमापुर थाना क्षेत्र से नवंबर माह में लापता हुई एक नाबालिग को पुलिस ने न केवल सुरक्षित बरामद किया, बल्कि इस घिनौने अपराध में शामिल 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि किस तरह मासूमों को बहला-फुसलाकर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 'सौदेबाजी' कर बेचा जा रहा था। जबलपुर जिले के घमापुर थाना क्षेत्र में 25 नवंबर को एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित की और 22 दिसंबर को महिला थाना प्रभारी की मदद से पीड़िता को दस्तयाब किया गया। पीड़िता ने जब अपने बयान दर्ज कराए, तो पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.