वाराणसी, अगस्त 5 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मध्य प्रदेश के 30 से ज्यादा संस्थानों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शिक्षा देने के लिए आईआईटी बीएचयू ने हाथ बढ़ाए हैं। मंगलवार को आईआईटी और मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के बीच इस सिलसिले में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। यह कार्यक्रम पांच वर्ष के लिए प्रभावी रहेगा। भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में इस समझौते के दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे। आईआईटी बीएचयू की ओर से डीन अनुसंधान एवं विकास प्रो. राजेश कुमार और मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा आयुक्त प्रबल सिपाहा ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह भी पढ़ें- आईआईटी दिल्ली में स्थापित होगा एआई और साइबर सुरक्षा पर टेक्नोलॉजी हब समारोह में आईआईटी बीएचयू के सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन ऐंड एंटर...