विदिशा, अक्टूबर 24 -- मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में एक दर्दनाक हादसा हुआ। बताया जाता है कि एक 65 साल के बुजुर्ग ने तीसरी मंजिल से गुटखा थूका तो पास से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि बुजुर्ग मकान की रेलिंग पर ही लटका रह गया।बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद खतरनाक बिजली लाइनों को नहीं हटाया गया। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।गुटखा थूकने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आए बुजुर्ग यह दर्दनाक हादसा विदिशा जिले के गंजबासौदा के वार्ड 6 स्थित गायत्री नगर में शुक्रवार दोपहर 1 बजे हुआ। बताया जाता है कि 65 वर्षीय प्रभुलाल गुप्ता मकान की तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े होकर गुटखा थूकने के दौरान 11 क...