एमपी में कल का मौसम; भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा?
भोपाल, सितम्बर 1 -- मध्य प्रदेश पर मॉनसून ज्यादा ही मेहरबान नजर आ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर झमाझम बारिश दर्ज की गई। वहीं सागर, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। सतना और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश से मंदाकिनी नदी उफान पर है। चित्रकूट में बाढ़ से हालात ज्यादा खराब हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान सतना, उमरिया और बालाघाट जिलों के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान और गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान ही सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनुपपुर, शहडोल, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.