भोपाल, जुलाई 29 -- एमपी में सौ फीसदी मूंग खरीदी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच बातचीत बेनतीजा रही। अब किसानों ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच लंबी बैठक हुई। सरकार ने मूंग की खरीदी सीमा 25 से बढ़ाकर 60 फीसदी तक करने का प्रस्ताव रखा लेकिन किसानों ने आंदोलन जारी रखने की बात कही है। भोपाल में किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।शिवराज सिंह चौहान के आवास के बाहर प्रदर्शन किसान एमएसपी पर सौ फीसदी मूंग खरीद समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान भोपाल में बुधवार शाम को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास के बाहर जा पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद किसान भोपाल के प्रमुख रोशनपुरा चौराहे पर जा पहुंचे। यह ज...