नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- MP Goan Ki Beti Yojana: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बीते कल कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। इस बार के नतीजों में ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब उन होनहार छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जो आर्थिक तंगी के कारण आगे की पढ़ाई को लेकर चिंतित थीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार, सरकार ने 'गांव की बेटी योजना 2026' के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इस योजना का सीधा लाभ उन छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने नतीजों में फर्स्ट डिविजन (60% अंक) हासिल की है।क्या है 'गांव की बेटी योजना' और किसे मिलेगा लाभ? यह योजना विशेष रूप से मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाली मेधावी बालिकाओं के लिए तैयार की गई है। ...