झांसी, अप्रैल 12 -- झांसी, संवाददाता। टहरौली से सटे मध्य प्रदेश में दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शनिवार से लापता मध्य प्रदेश की युवती और झांसी के युवक का शव रविवार शाम सेंदरी थाना क्षेत्र के पूछा की पहाड़ी के पास गांव ढिमरपुरा के जंगल में मिले। युवती का गला रेता गया था। जबकि 100 मीटर दूरी पर युवक फंदे पर झूल रहा था। उसके पैर जमीन से छू रहे थे। जिससे हत्या बाद आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं मामला प्रेम प्रसंग का भी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी के थाना टहरौली के गांव सिलोरी निवासी चन्द्रभान उर्फ हरेन्द्र (24) बेटा रामस्वरूप की बहन की शादी की निवाड़ी (मप्र) के थाना सेंदरी के गांव गुलेटर कुडार में हुई है। जिससे उसका आना-जाना था। यहां चंद्रभान की बहन की चचेरे ननद वर्षा रायकवार (19) बेटी किशोरी...