काशीपुर, मार्च 14 -- काशीपुर, संवाददाता। शहर के व्यस्त इलाके महाराणा प्रताप चौक के पास तीन दुकानों में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दुकानों में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शनिवार की सुबह करीब सवा छह बजे एमपी चौक के पास साईकिल रिपयरिंग व टायर पंक्चर की दुकानों के ऊपर अचानक चिंगारी और धुआं उठता दिखाई दिया। मौके पर मौजूद राजीव अरोरा उर्फ बच्चू और पास में जूस का ठेला लगाने वाले युवक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। तब फल की दुकान ने भी आग पकड़ ली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखे साइकिल के टायर-ट्यूब, अन्य मरम्मत का सामान और फल की दुकान में रखी प्लास्टिक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.