काशीपुर, फरवरी 18 -- काशीपुर, संवाददाता। आठ चौराहों के सौंदर्यीकरण की घोषणा के बाद प्रथम चरण में महाराणा प्रताप चौक और ननकाना साहिब चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए जिला विकास प्राधिकरण ने निविदा जारी कर दी है। मेयर दीपक बाली ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक का सौंदर्यीकरण दो चरणों में होगा। इसमें प्रथम चरण के लिए चार करोड़ 96 लाख 44 हजार रुपये की निविदा जारी की गई है। दूसरे चरण के लिए बाद में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से लाइट और अन्य कार्यों के लिए अलग से निविदा जारी की जाएगी। वहीं, स्टेडियम के पास स्थित ननकाना साहिब चौक का सौंदर्यीकरण तीन करोड़ 86 लाख 14 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। निर्माण संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मार्च माह में इन दोनों स्थानों पर सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। बाली ने बताया कि शेष छह च...