हमारे संवाददाता, अप्रैल 13 -- नीतीश यादव के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यूपी ने रविवार को 16वीं राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2026 में मध्य प्रदेश को 5-2 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। राजगीर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हुए मुकाबले में नीतीश यादव मैन ऑफ द मैच रहे। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में पंजाब ने दादर-नगर हवेली को 1-0 से हरा कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। फाइनल में यूपी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और एमपी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। वहीं, रविवार की सुबह तीसरे स्थान के लिए पंजाब व दादर-नगर हवेली के बीच मुकाबला खेला गया। पंजाब ने 1-0 से मैच जीतकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। शाम चार बजे शुरू हुए इस खिताबी मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम शुरू से ही हावी रही।मैच के चौथे मिनट में ही गोल मैच के चौथे मिनट में ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.