एमपी के स्वास्थ्य सचिव ने बोधगया सीएचसी में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण
गया, मई 21 -- बिहार दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य सचिव धनराजू एस ने गुरुवार को बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित डिजिटल स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ऑनलाइन आधारित कार्यप्रणाली को करीब से देखा और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने मरीजों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, वाइटल जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवा वितरण की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि अस्पताल में अधिकांश स्वास्थ्य सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित की जा रही हैं, जिससे मरीजों को तेज, पारदर्शी और सुगम उपचार सुविधा मिल रही है।
ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण परिवार आईडी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.