सतना, मार्च 10 -- मध्य प्रदेश के सतना से एक ही परिवार के 4 लोगों द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। आनन-फानन में सभी सदस्यों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य आईसीयू में भर्ती हैं। ये सभी सतना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधा गांव के रहने वाले है। जहर खाने की वजह अब तक पूरी तरह साफ नहीं हुई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पूरा मामला सतना जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधा गांव का है। भोजन में जहर का सेवन करने वालों में पति-पत्नी और दो बेटे शामिल हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद उनके परिजनों ने सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए रामपुर बघेलान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए रीवा के संजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.